बस्ती, फरवरी 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। पैकोलिया थानाक्षेत्र के एक गांव की नवविवाहिता ने दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि विवाह के बाद एक वर्ष तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन संतान नहीं होने पर ससुराल पक्ष का व्यवहार अचानक बदल गया। तहरीर के अनुसार उसका विवाह वर्ष 2022 में सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव में हुआ था। शादी के बाद वह ससुराल में रहने लगी। आरोप है कि एक वर्ष बाद सास, पति और देवरों ने कम दहेज लाने और संतान नहीं होने का ताना देकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे घर में अलग कर दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत पति को बाहर कमाने भेज दिया गया। इसके बाद दोनों देवरों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मानसिक व शारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.