हरदोई, जून 4 -- मल्लावां। दहेज विवाद में बहन को समझाने के लिए ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के तीन लोगों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली मल्लावां पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। उन्नाव के थाना बांगरमऊ क्षेत्र के गांव कचियन पुरवा मजरा जायड़ निवासी नीरज ने बताया कि उनकी बहन नन्ही देवी की शादी मल्लावां थाना क्षेत्र के पाठक पुरवा मजरा कुतुआपुर निवासी अवधेश कुमार से हुई है। दो जून को दोपहर करीब एक बजे वह बड़े भाई अवधेश और ननकू के साथ बहन को समझाने और पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए ससुराल पहुंचे थे। बातचीत के दौरान दहेज की मांग को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अवधेश, रूपलाल, रूपलाल की पत्नी तथा अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए नीरज, अवधेश और ननकू की लात-घूंसों, डंडों तथा धारदार हथियार से पिटाई कर ...