आगरा, मार्च 14 -- शाहगंज क्षेत्र में दहेज विवाद में बेटी के ससुरालियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। जान से मारने की नियत से पिस्तौल से फायर भी कर दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार के कई सदस्यों को चोट आई है। बृजभूषण शुक्ला निवासी मानसरोवर कॉलोनी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई की पुत्री प्रियंका शुक्ला की शादी दो मार्च 2024 को पंकज वशिष्ठ निवासी बदलापुर ईस्ट, ठाणे (मुंबई) के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर प्रियंका को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कुछ समय बाद फिर से विवाद शुरू हो गया।25 फरवरी 2026 की शाम करीब 6:45 बजे प्रियंका के ससुर बांके बिहारी वशिष्ठ और देवर अजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.