दहेज विवाद को लेकर हुई पंचायत में मारपीट, दो बहनें घायल
मेरठ, जून 18 -- क्षेत्र के भैंसा गांव में दहेज विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत उस समय हंगामे में बदल गई, जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि लड़के पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें विवाहिता और उसकी बहन घायल हो गईं। वहीं लड़का पक्ष ने भी अपने एक व्यक्ति के घायल होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। भैंसा गांव में गुरुवार को दहेज विवाद के निस्तारण के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि विवाहिता के साथ लंबे समय से दहेज को लेकर मारपीट की जा रही थी और ससुराल पक्ष की ओर से पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। बताया गया है कि मामले के समाधान के लिए गुरुवार को पंचायत रखी गई थी, लेकिन बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.