दहेज लोभियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
बरेली, जून 29 -- आंवला। थाना भोजीपुरा के ग्राम मुड़िया चेतराम की मंजू की शादी के एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति राजेन्द्र, ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित कर रहे थे। बाइक और एक लाख रुपये नगद की मांग कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि बीते 24 जून को ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.