बाराबंकी, अप्रैल 29 -- बाराबंकी। फतेहपुर थाना क्षेत्र के लहसी गांव में दहेज लोभियों ने मूक बघिर विवाहिता को घर से मारपीट कर भगाया, जानकारी होने पर पहंुच पिता को भी बंधक बनाकर पीटा। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ससुरालवालों पर न केवल मारपीट की बल्कि बंधक बना लिया गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को बंधनमुक्त कराया। पीड़ित की तहरीर पर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीतापुर निवासी जगन्नाथ के अनुसार, उन्होंने अपनी पुत्री रेनू का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व ग्राम लहसी निवासी शिव प्रकाश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से किया था। विवाह के समय अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। पीड़ित ने बताया कि उनकी पुत्री बोल नहीं पाती है, जिसकी जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.