हरदोई, अगस्त 22 -- टड़ियावां। कुशीनगर के थाना हाटा क्षेत्र के गांव बेलवा सुदामा निवासी पीड़िता बेबी सिंह ने एसपी अशोक कुमार मीणा से शिकायत में बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले गांव बौठा के सोनू के साथ हुई थी। उनका एक बेटा है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि पति के दूसरी औरतों के साथ अनैतिक सम्बन्ध हैं। पति सोनू, सास निराली, ननद प्रियांशु और जेठ मलकू ने अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। ससुराल वालों ने उसे जान से मारने के इरादे से बिजली के करंट लगाने का प्रयास किया। बच जाने पर उसे ससुराल वालों ने घर से बेघर कर दिया है। इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चारों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...