बांदा, अप्रैल 23 -- बांदा। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को प्रताड़ित किया और छत से फेंककर मार डाला। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति और जेठ समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और क्रूरता करने का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि अतिरिक्त दहेज में बहन से ससुराल वाले पांच लाख रुपये व बुलेट बाइक मांग रहे थे। चित्रकूट जनपद के ग्राम सकरौली थाना पहाड़ी गांव निवासी रमाकांत पुत्र राधेश्याम ने बबेरू कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बहन आरती की शादी 20 फरवरी को मरका थाने के देवरार गांव में आदित्य उर्फ मनोज कुमार के साथ की थी। मांग के मुताबिक भरपूर दान-दहेज देकर बहन को विदा किया। बहन पहली बार ससुराल गई तो पति, जेठ, जेठानी, सास समेत अन्य लोग अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये व बुलेट बाइक मांगने लगे। उस पर दबाव बनाया और प्रताड़ित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.