दहेज लोभियों की प्रताड़ना से महिला ने खोए पांच बच्चे
बांदा, अगस्त 4 -- बांदा। अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन व दो लाख रुपये न देने पर शराबी पति ने पत्नी को प्रताड़ित किया। गर्भवती होने के दौरान पीटने व भूखा रखने से एक-एक कर पांच बच्चों की मौत हो गई। पति ने मारपीट कर युवती को घर से निकाल दिया और दूसरी शादी की तैयारी में हैं। बिसंडा थाने के बिलगांव निवासी रोशनी सिंह पुत्री बलवीर सिंह ने बताया विवाह 12 वर्ष पहले हमरीपुर के बिहरका (मौदहा) में शुभम सिंह के साथ हुआ था। विवाद के बाद से ही ससुराल वाले सोने की चेन व दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज का दबाव बना रहे थे। सास-ससुर व ननद के उकसावे में पति ने शराब के नशे में उसे मारा पीटा और प्रताड़ित किया। उसके पांच बच्चे पैदा हुए, लेकिन मारपीट व भूखा रखने के कारण पैदा होते ही मरते गए। 19 जुलाई को रात में पति शराब के नशे में था। सास-ससुर, जेठ, देवर, देवरानी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.