कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। जय बाबा श्री आनन्देश्वर मानव सेवा समिति ने हिन्दू सर्वजातीय दहेज रहित 11 बेटियों का सामूहिक शुभ विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में 11 वर-वधू (गाजे-बाजे सहित बरात लेकर) धाम से गाजे-बाजे के साथ लाए गए और सभी पदाधिकारियों सहित वधू पक्षों का स्वागत किया गया। समिति के सभी महंतों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आचार्यों ने मन्त्रोच्चारण कर प्रत्येक जोड़ों के भोजन का पूजन कर आए हुए जोड़ों का अतिथियों से विवाह भोजन ग्रहण किया। विवाह के बाद आए हुए सभी अतिथियों का भव्य शिव पार्वती, राधा कृष्ण झांकी, आर्केस्टा, शहनाई व जागरण पार्टी ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर डॉ ओपी सिंह, दिव्य प्रताप सिंह, विनोद बाजपेई, डॉ यशराज बाजपेई, पं शुभम बनर्जी, अजय कुमार, नवीन कुमार, प्रमोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.