बांदा, अप्रैल 1 -- बांदा। संवाददाता शादी के बाद अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये न देने पर पति व सास-ससुर ने युवती के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।नरैनी कोतवाली के शुक्लन टोला मोहल्ला निवासी शोभा पुत्री नत्थू वर्मा ने कालंजिर थाने में तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी 12 जुलाई 2024 को कालिंजर थाना के नौगवां गांव निवासी प्रमोद वर्मा पुत्र शिव आधार के साथ हुई थी। पिता ने सामर्थ्य भर दान-दहेज दिया, पर ससुराल वाले शादी के बाद से 50 हजार रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने लगे। 30 जनवरी 2026 को पति प्रमोद वर्मा, ससुर शिव आधार व सास कमला ने उसे लात-घूसों व डंडे से बुरी तरह पीटा। गाली-गलौज करते हुए घर से निकाल दिया। धमकी दी कि 50 हजार दिए बिना दोबारा यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.