लखनऊ, दिसम्बर 20 -- आशियाना के शारदा नगर योजना में रहने वाली नव विवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज में 20 लाख रुपए नहीं मिलने पर घर से भगा दिया। पीड़ित ने आशियाना थाने पर पति और सास-ससुर के एफआईआर दर्ज करवाई है। शारदा नगर योजना रतना खंड में रहने वाली दिव्यांशी गौर के अनुसार उनका विवाह नवंबर 2024 में झींझक कानपुर देहात के सौरभ सिंह उर्फ मनु के साथ हुआ था। शादी में उनके पिता ने 80 लाख रुपए खर्च किए थे। विवाह के बाद वह ससुराल झींझक चली गई थीं। आरोप है कि शादी के पांचवें दिन से ही बीस बीस लाख रुपए की मांग की जाने लगी। इस दौरान सास ससुर उसे मारपीट कर प्रता़डि़त करने लगे थे। इस बीच पति उसे साथ में बेंगलूरू लेकर चले गए। वह करीब छह महीने पति के साथ रही। इस दौरान उसके पति मांग पूरी करने को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पति उसे अगस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.