दहेज में 16 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक
अमरोहा, जून 18 -- दहेज में 16 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव निवासी युवती का निकाह नौ फरवरी वर्ष 2023 को रजबपुर थाना क्षेत्र के टांडा गांव निवासी नूर मोहम्मद के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ माह बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता से दहेज में 16 लाख रुपये की डिमांड शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान विवाहिता ने पुत्री को जन्म दिया तो ससुराल वालों ने बेटी होने का ताना देना भी शुरू कर दिया। 26 दिसंबर 2025 को ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया तथा पति ने तीन तलाक दे दिया। तभी से विवाहिता अपने मायके में रह रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.