दहेज में 15 लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
अमरोहा, जुलाई 4 -- दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं पीड़िता ने अपने पति पर किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया। मामले में आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला अवंतिका नगर निवासी पूजा ठाकुर की शादी अप्रैल 2024 में गाजियाबाद के साहिबाबाद निकट कलिका मंदिर निवासी अजय सोम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही पूजा को अपने पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंधों के बारे में जानकारी हो गई। पूजा के विरोध करने पर ससुराल वालों ने उससे दहेज में 15 लाख रुपये की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। अप्रैल 2026 में ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.