रामपुर, सितम्बर 27 -- मिलकखानम थाना क्षेत्र की रहने वाली ज्योति रानी ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। ज्योति रानी के मुताबिक उसकी शादी करीब पांच साल पहले उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर स्थित मस्तारगंज कोटा फार्म निवासी रवि सिंह से हुई थी। उसके पिता ने शादी में करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद पति रवि सिंह, ससुर अमर सिंह, सास शीला देवी और ननद सीमा रानी व रजनी ने दहेज में 11 लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 11 सितंबर को पति और ससुराल वालों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उसके हाथ और शरीर पर चोटें आईं। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर घर में नहीं...