दहेज में 10 लाख रुपये नहीं मिले तो विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने,कमरे में बंद रखने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर हरपुर बुदहट पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अतरौला निवासी करिश्मा यादव पुत्री स्व. राजबली यादव की शादी 29 नवंबर 2020 को एम्स थाना क्षेत्र के बहरामपुर अहीरवाती निवासी सदानंद यादव पुत्र सुरेश यादव के साथ हुई थी। करिश्मा के मुताबिक, शादी में मायके वालों ने पांच लाख रुपये नकद के साथ जेवरात और अन्य सामान दिया था। विदाई के बाद ससुराल पहुंचने पर ही ससुराल वालों ने कम दहेज लाने का ताना देते हुए मायके से 10 लाख रुपये लाने की मांग शुरू कर दी। पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.