दहेज में 10 लाख रुपये की मांग, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
रामपुर, सितम्बर 5 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में गंज थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंज थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी श्वेता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 15 फरवरी 2025 को सचिन पुत्र सुरेश निवासी जालपुर कुंडा ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद पति और अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दो लाख रुपये नकद और चार पहिया वाहन की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.