सीतापुर, जनवरी 16 -- सीतापुर, संवाददाता। देहज में 10 लाख की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने की पुलिस ने पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मिश्रिख के मुड़ियारा निवासी बबिता चौधरी के मुताबिक बीते फरवरी माह में उसकी शादी सुल्तानपुर बिरसिंहपुर के रंजीत राव के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति रंजीत राव, ससुर मनोगीराम, सास इसराजी देवी, ननद पूनम देवी, ननदोई फूलवचंद्र, भांजा आदित्य कुमार दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोपी नई कंपनी खोलने के लिए मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। इसे लेकर बीते 15 सितंबर को ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पति रंजीत उसे लखनऊ ले गया और पिटाई कर कमरे में बंद कर सिलेंडर की गैस खोल दिया। बहुत मिन्नत करने पर रंजीत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.