रामपुर, मार्च 29 -- दहेज में स्कॉर्पियो कार और नगद पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष बारात लेकर नहीं पहुंचा। बारात का इंतजार कर रहे वधू पक्ष में हड़कंप मच गया। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ी दढ़ियाल गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपनी बेटी का रिश्ता क्षेत्र के ही कल्लू की मंडय्या गांव निवासी युवक से तय किया था। शादी की तारीख 27 मार्च निर्धारित होने के बाद वधू पक्ष ने कार्ड छपवाने से लेकर मैरिज हॉल बुक करने तक सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। पीड़ित का आरोप है कि शादी से कुछ दिन पहले ही वर पक्ष की ओर से स्कॉर्पियो कार और पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी। इस पर उसने अपनी हैसियत के अनुसार ही खर्च करने की बात कही, लेकिन वर पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा। बताया गया कि 27 मार्च को बारात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.