गोरखपुर, जून 19 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, सास समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के डढ़िया बारीटोला निवासी अंशू यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका विवाह 8 मई 2026 को बड़हलगंज क्षेत्र के सूबेदार नगर माझा निवासी अजय यादव उर्फ आकाश के साथ हुआ था। विवाह में नकद राशि, सोने-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान सहित पर्याप्त उपहार दिए गए थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति अजय यादव, सास गीता देवी, ममता और देवर अजीत यादव दहेज में स्कॉर्पियो वाहन की मांग करने लगे। मांग पूरी...