दहेज में सोने की चेन न मिलने पर पिटाई कर फंदे से लटकाने का आरोप
सीतापुर, जून 13 -- सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर में महोली इलाके में दहेज में सोने की चेन व 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर फंदे से लटका दिया। चीख पुकार पर आसपास के लोगों की मदद से उसकी जान बच सकी। यह आरोप लगा पीड़िता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ महोली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महोली के नरनी निवासी पूनम देवी के मुताबिक उसकी शादी एक वर्ष पहले महोली के डुडावल निवासी रोशनलाल के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले सोने की चेन व 50 हजार रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि बीते 10 मई को दहेज को लेकर पति रोशनलाल, ससुर जगतपाल, सास जगरानी, ननद अर्चना, गोल्डी व जूली बात- बात पर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पति रोशनलाल कही रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.