रांची, अगस्त 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हरमू रोड विद्यानगर के करम चौक में रहने वाली प्रीति कुमारी नाम की महिला की दहेह में मोटी रकम नहीं मिलने की वजह से शरीर पर डीजल उड़ेलकर जलाकर मार डाला गया। मामले में मृतका की मां और बिहार के नवादा जिला के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के चंडीपुर में रहने वाली प्रियंका देवी के फर्द बयान पर पति जितेंद्र साव, समधिन, समधि, पुत्री के जेठ, जेठानी व ननद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि आरोपी दामाद जितेंद्र के साथ सूचक की पुत्री की शादी दो लाख रुपये नगद व कीमती सामान देकर की गई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही प्रीति के साथ दुर्व्यवहार किया जाने लगा। इसमें सभी नामजद शामिल थे। आरोप है कि बाद में पति जितेंद्र साव, ससुर अनिल साव, सास रेणू देवी, जेठ रवींद्र साव, जेठानी और...