बागपत, मई 2 -- रमाला। ग्रामीण क्षेत्र के रमाला गांव में एक मां ने दहेज में मिले 5 लाख 11 हजार रुपये का चेक लौटाकर समाज के सामने मिसाल पेश की है। वर और वधू दोनों शिक्षित व नौकरीपेशा होने के कारण परिवार ने दहेज रहित शादी का फैसला लिया। रमाला निवासी शिवम चौहान पुत्र स्वर्गीय विजेंद्र चौहान का रिश्ता गाजियाबाद राजनगर निवासी आरुषि चौधरी पुत्री राकेश चौधरी के साथ तय हुआ है। शिवम बीटेक इन फायर टेक्नोलॉजी करने के बाद नोएडा में फायर सेफ्टी ऑडिटर हैं, वहीं आरुषि एमबीए कर नोएडा की एमएनसी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। लग्न समारोह में जब लड़की पक्ष सगाई लेकर रमाला पहुंचा और दहेज के सामान के साथ 5 लाख 11 हजार रुपये का चेक दिया, तो लड़के की मां राकेश चौहान ने चेक वापस कर दिया। यह भी पढ़ें- सादगी से निकाह करने वाले परिवार को किया सम्मानित उन्होंने कहा क...