बरेली, मार्च 16 -- हाफिजगंज। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। निशा गंगवार ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 12 मई 2022 को फरीदाबाद निवासी सुमित के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन ससुरालवाले इससे संतुष्ट नहीं हुए। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले उससे 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उससे मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि मायकेवालों ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर हाफिजगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.