आजमगढ़, नवम्बर 24 -- सरायमीर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। सरायमीर कस्बे में शनिवार रात शादी के दौरान दहेज में भैंस मांगने पर दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। दोनों पक्ष में विवाद इतना बढ़ा कि कन्या पक्ष ने दूल्हे संग उसके पिता और चाचा को बंधक बना लिया। रविवार को पूरे दिन पंचायत चली। पंचायत में बात नहीं बनी और शादी टूट गई। देर शाम दुल्हन बगैर बरात लौट गई। सरायमीर कस्बे की लड़की की शादी एक साल पूर्व जौनपुर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय हुई थी। शनिवार देर शाम परंपरागंत ढंग से बरात लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। शादी की रस्में भी पूरी कर ली गईं। इसके बाद जूता चुराई में दुल्हन पक्ष से 20 हजार रुपये की डिमांड की गई। विवाद यहीं से शुरू हुआ। दूल्हा पक्ष ने जूता चुराने की रस्म पर 20 हजार रुपये की मांग पूरी कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.