दहेज में भैंस व दो लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न
हमीरपुर, अगस्त 1 -- बिवांर। दहेज में भैंस व दो लाख की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। जानकारी होने पर उसका भाई अपने साथ ले आया। महिला ने ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बिवांर थाना के मुटनी गांव की ममता कुशवाहा की शादी 13 मई 21 को जनपद महोबा थाना कबरई के लिलवाही गांव के रामनरेश पुत्र शंकर लाल के साथ हुई थी। पिता के न होने पर भाई ने उसके ससुराली जनों की मांग पर दहेज को देकर विदाई की थी। शादी के बाद से ससुराली जन कम दहेज का ताना मारने लगे। मायका से भैंस व 2 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। फोन से जानकारी देने पर भाई जाकर उसको मायका ले आया। अपने भाई के साथ आई महिला ने पति राम नरेश, ससुर शंकर लाल, सास फूला रानी, देवर दरवेश के खिलाफ दहेज को लेकर मारपीट कर प्रता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.