औरैया, सितम्बर 18 -- दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ससुरालियों पर मारपीट कर नकदी छीनने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अटसू क्षेत्र के हविलिया गांव निवासी विभा ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 11 दिसंबर 2021 को कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के भौंरा बनीपुरा गांव निवासी श्याम बिहारी के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और अभद्रता की जाती थी।पीड़िता के मुताबिक, सात जून 2026 को ससुरालियों ने उसके पास मौजूद धन छीन लिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। ...