बलरामपुर, मई 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बूधीपुर पूरे बैसिया में दहेज उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ बेरहमी से पिटाई की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता रेशमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 14 अप्रैल को बुढ़ईपुर पूरे बैसिया निवासी हाशिम के साथ हुआ था। निकाह के समय उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार घरेलू सामान और उपहार दिए थे, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। पीड़िता के अनुसार 11 मई की शाम करीब पांच बजे पति हाशिम, सास तथा देवर अमीर अली और हैदर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि सभी ने डंडे, ईंट, लात-घूंसों से हमला किया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोट...