दहेज में बुलेट और प्लॉट की मांग, पति समेत 10 ससुरालीजनों पर केस
बांदा, जुलाई 24 -- पैलानी। जसपुरा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित 10 ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना जसपुरा क्षेत्र के रामपुर निवासी मोसमिन ने जसपुरा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 4 दिसंबर 2023 को झांसी निवासी आलमिर हुसैन से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति आलमिर हुसैन, ससुर मुर्तजा हुसैन, सास रुकसाना, जेठ इरफान, जेठानी रजिया, ननद साफिया, ननद अल्का उर्फ अर्शी, बहनोई सदाब, बहनोई इकबाल तथा ननद की बेटी सायरिन दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि 28 जून 2026 को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर मायके से बुलेट मोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.