मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- बिलारी थाना क्षेत्र के अकबरपुर खास गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पूनम ने बताया कि उसका विवाह 22 जून 2025 को अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के झुण्डपुर निवासी अजय के साथ हुआ था। शादी में मायके वालों ने करीब आठ लाख रुपये खर्च कर सामान और सोने-चांदी के आभूषण दिए थे। आरोप है कि ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती और कई-कई दिन तक कमरे में बंद रखकर खाना-पानी भी नहीं दिया ...