मधुबनी, अप्रैल 3 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। रहिका के कल्याणी देवी ने बेनीपट्टी थाना के दुर्गौली गांव के पति रीतेश कामत, ससुर कैलाश कामत, सास कौशल्या देवी सहित पांच के विरूद्ध देहेज प्रताड़ना का एफआईआर दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि 21 अप्रैल 2022 को उनकी शादी रीतेश के साथ हिंदु रीति रिवाज के साथ हुई थी। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चल रहा था। इस बीच उन्हें एक लड़की जन्म लिया। उसके बाद से ससुराल वालों द्वारा मायके से एक बाइक एवं सोने की चेन लाने की मांग करने लगे। नहीं लाने पर उनके साथ मारपीट एवं प्रताड़ित कर घर से भगा दिया गया। वे अभी अपने मायके में रहतीं हैं। उन्होने लिखा कि इसके लिए सामाजिक स्तर पर पंचायत भी की गई पर इसका कोई समाधान नहीं निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.