बदायूं, मार्च 16 -- गांव अलेहदादपुर धोबई में रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। गांव के रहने वाले देवेन्द्र पुत्र नेत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सूरज पाल, अनिल, मुनेन्द्र पुत्रगण सुरेन्द्र व सुरेन्द्र पुत्र राजपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवेन्द्र ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। गांव के ही सूरज पाल, अनिल, मुनेंद्र और सुरेंद्र से उसका पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि कुछ समय पहले इन लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली उसके खेत से निकालते समय मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा दिया था, जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश मानने लगे थे। आरोप है कि 13 मार्च की शाम करीब साढ़े तीन बजे सूरज पाल, अनिल, मुनेंद्र और सुरेंद्र लाठी-डंडे लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.