गोरखपुर, मार्च 12 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र की एक विवाहिता ने दहेज में बाइक और अतिरिक्त नकदी की मांग को लेकर पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2019 में उसकी शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि एक जनवरी 2026 को भी उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पति शेरबहादुर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.