गौरीगंज, मार्च 22 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के हसनपुर तिवारी गांव निवासी दीपा पत्नी पिंटू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 20 मई 2021 को जामो थाना क्षेत्र के पूरे दहपेल मजरे हारीमऊ गांव निवासी पिंटू पुत्र संतराम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति पिंटू, ससुर संतराम व ननद रिंकू दहेज में अपाची बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की जाती रही। गर्भावस्था के दौरान भी उसे परेशान किया गया। आरोप है कि बच्चे के जन्म के करीब 15 दिन बाद ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसके जेवर व सामान अपने पास रख लिये। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि आरोपी पति समेत संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...