कौशाम्बी, मई 3 -- संदीपन घाट थाने के उजिहिनी फरीदपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। रोते-बिलखते मायके पहुंची पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। विवाहिता ने थाने जाकर आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चरवा थाने के छोटी मौली गांव निवासी खुशबू देवी पुत्री शिवबाबू ने बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व उजिहिनी फरीदपुर गांव निवासी उमेश सरोज पुत्र घस्सू के साथ हुई थी। विवाहिता के अनुसार, शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पति उमेश सरोज दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर कई बार उसके साथ मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.