इटावा औरैया, मई 2 -- बकेवर। क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह वैदपुरा थाना क्षेत्र के छितैनी निवासी प्रशांत यादव के साथ तय किया था। शादी के लिए 14 मार्च को साढ़े दस लाख रुपये दिए गए थे। 21 अप्रैल को विवाह की तिथि निर्धारित थी, जिसके लिए लखना स्थित सिया गार्डन गेस्ट हाउस में करीब सात लाख रुपये खर्च कर बारात की तैयारी की गई थी।आरोप है कि सोने की जंजीर और बाइक की मांग पूरी न होने पर आरोपी पक्ष बारात लेकर नहीं आया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.