बहराइच, अप्रैल 29 -- बहराइच, संवाददाता। एक विवाहिता के निकाह में मायके वालों ने एक लाख नगदी सहित लगभग पांच लाख कीमत का गृहस्थी का सामान दहेज के तौर पर दिया। मगर, पति के नाना मामा ने बाइक न मिलने की कमी को लेकर उकसा दिया। इससे पिता और ससुरालीजन आए दिन मारपीट कर रहे थे। प्रताड़ित किया जा रहा था। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पति ने तीन तलाक कह युवती को घर से भगा दिया। हरदी थाने के पिपरी माफी निवासनी गुलशन पुत्री पुतानी की 12 जून 2025 को मटेरा थाने के बगहा निवासी आमिर पुत्र जमील से निकाह होने पर पिता पुतानी ने दहेज में एक लाख, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि ढेरो गृहस्थी के सामान दिए। यह भी पढ़ें- दहेज में बाइक न मिलने पर युवती को दिया तलाक पति आमिर के नाना खैरीघाट थाने के राजापुर कलां निवासी गुलाम हुसैन, मामा मुन्ना ने उकसाया कि दहेज में बाइक नही...