बांदा, जून 24 -- अतर्रा। कस्बा के भगवत नगर निवासी अर्चना नामदेव ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी शादी रामशरण नामदेव पुत्र दयाराम निवासी विलबई थाना महोबा के साथ चार जून 2025 को हुई थी। बाद में ससुरालीजन बाइक की मांग करने लगे। जिसे लेकर उसे शारीरिक वा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगें। मेरे सारे गहने छीन लिए। 25दिसंबर 2025को मेरे साथ मार पीट किया,डायल 112 डायल को बुलाया। 9मई 2026को मुझे बुरी तरह मारा पीटा। मारने में ननद राममूर्ति सास संपत पति का भतीजा रिंकू जेठानी हीरा जेठ रामप्रकाश पति रामशरण आदि ने करेंट लगाकर मारने की कोशिश की। तब उसने हाथ पैर जोड़कर जान से न मारने मिन्नते की तथा मुझे बंधक बना रखा और कहा कि अपने मायके में ना बताना वरना तुम्हारे बच्चे को जान से मार डालेंग...