पटना, जुलाई 15 -- मनेर थाना क्षेत्र के भवानी टोला में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता आरती कुमारी की हत्या कर शव जला देने का मामला सामने आया है। आरती कुमारी के पिता उमेश सिंह ने मनेर थाने में अपने दामाद अभय कुमार, उसकी मां और भाई विपिन कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद विवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है। सारण के कोपा थाना क्षेत्र के कुमना गांव निवासी उमेश सिंह अपनी पुत्री आरती कुमारी की शादी चार साल पहले मनेर के भवानी टोला निवासी हरिकृष्ण सिंह के पुत्र अभय कुमार से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अभय और उसके परिजन दहेज के लिए आरती को प्रताड़ित करने लगे। वे लोग दहेज में बाइक मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरती के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। सूचना मिली कि 12 जुलाई की रात उनकी बेटी की ...