बाराबंकी, मार्च 25 -- बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के बिरौली गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता संगीता पत्नी अमन चौहान ने बताया कि उसकी शादी को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है। आरोप है कि उसका पति अमन चौहान दहेज के लिए प्राय: घर आकर मोटरसाइकिल की मांग करता है। पीड़िता के अनुसार, उसके मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह यह मांग पूरी नहीं कर पा रही है। पीड़िता ने बताया 23 मार्च की रात आरोपी पति घर आया और दहेज में मोटरसाइकिल की जिद करने लगा। विरोध करने पर पति अमन चौहान, ससुर, जेठ, ननद, सास और देवर ने मिलकर पीड़िता को घर में बंद कर दिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। इस हमले में पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.