बाराबंकी, मार्च 25 -- सफदरगंज थाना क्षेत्र के बिरौली गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता संगीता पत्नी अमन चौहान ने बताया कि उसकी शादी को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है। आरोप है कि उसका पति अमन चौहान दहेज के लिए प्राय: घर आकर मोटरसाइकिल की मांग करता है। पीड़िता के अनुसार, उसके मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह यह मांग पूरी नहीं कर पा रही है। पीड़िता ने बताया 23 मार्च की रात आरोपी पति शराब पीकर घर आया और मोटरसाइकिल की जिद करने लगा। विरोध करने पर पति अमन चौहान, ससुर छोटेलाल, जेठ गुड्डू, ननद लक्ष्मी, जेठानी सरिता, सास कुसुम और देवर देवानन्द ने मिलकर पीड़िता को घर में बंद कर दिया और गाली-गलौज करते हुए ल...