दहेज में बाइक और नकदी मांगने का आरोप
हरदोई, जून 29 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी विवाहिता ने पति, ससुर और सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि करीब साढ़े चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से पति निखिल, ससुर राजेश उर्फ कल्लू और सास अंजू दहेज में बाइक, 50 हजार नगद और फ्रिज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि 20 जून को दोपहर करीब एक बजे ससुरालियों ने फिर दहेज की मांग की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न का आरोप, पंचायत में धमकी देने की शिकायत इसके बाद वह मायके फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के रुलापुर गांव में पिता के घर रह रही है। महिला ने बघौली थाने पहुंचकर आरोपितों पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.