दहेज में बाइक और नकदी नहीं मिलने पर विवाहिता को पीटा
गोरखपुर, अगस्त 22 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के पेवनपुर गांव में दहेज में बाइक और नकदी नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुरालवालों ने विवाहिता से एटीएम कार्ड और जेवर भी छीन लिए। पीड़िता की तहरीर पर गीडा पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पेवनपुर निवासी अनीता यादव पत्नी हरिकेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और नकदी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट की और उसका आईटीएम कार्ड तथा जेवर छीन लिए। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी मायकेवालों को देकर पुलिस से शिकाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.