फतेहपुर, अगस्त 8 -- फतेहपुर। हरिहरगंज निवासी कृतिका श्रीवास्तव ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। कृतिका ने बताया कि उसकी शादी एक दिसंबर 2025 को अनुभव गेस्ट हाउस, हरिहरगंज में दीपू उर्फ शरद श्रीवास्तव निवासी रामसाड़ा, रायबरेली के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने करीब 75 हजार और 75 हजार रुपये ऑनलाइन, 29 हजार रुपये यूपीआई तथा एक लाख रुपये नकद दिए। इसके अलावा एसी, कूलर, डबल बेड, सोफासेट, श्रृंगारदान, बर्तन, कपड़े, करीब पांच लाख रुपये के जेवर और पांच लाख रुपये नकद दिए जाने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...