औरैया, अगस्त 16 -- अछल्दा, संवाददाता। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर बेटी समेत घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी के आदेश पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।सलेमपुर निवासी आकांक्षा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 जुलाई 2024 को उसकी शादी फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर थाना क्षेत्र के नगला परिहार निवासी योगेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने गृहस्थी का सामान और करीब पांच लाख रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति योगेंद्र सिंह, ससुर अरविंद्र सिंह, सास सीमा देवी, देवर शिवा और देवरानी सोनम अतिरिक्त दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपी...