बुलंदशहर, अक्टूबर 5 -- कोतवाली देहात क्षेत्र की एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। ​कोतवाली देहात में क्षेत्र के विष्णुपुरम निवासी पीड़िता विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उनका विवाह 11 दिसंबर 2020 को मेरठ स्थित अजंता कॉलोनी के एक युवक के साथ संपन्न हुआ था। विवाह में परिजनों ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से ही चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर विवाहिता को ताने दिए जाने लगे। बाद में विवाहिता ने स्वयं लोन लेकर गाड़ी दिलाई। ​पीड़िता का आरोप है कि इसके बावजूद पति का रवैया नहीं बदला और उसने दोस्तों के लिए फ्लैट बुक कराने के नाम पर मायके से छह लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बनाय...