दहेज में पांच लाख रुपये मांगने व मारपीट में पति समेत छह पर मुकदमा
अमरोहा, जून 10 -- दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। मारपीट करने के बाद बच्चों समेत घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी किसान कलवा ने तीन साल पूर्व बेटी रेशमा की शादी मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी के मोहल्ला लाल मस्जिद के रहने वाले इरशाद से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने के ताने देते थे। यह भी पढ़ें- पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। इसी बीच विवाहिता ने दो बच्चों को भी जन्म दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग काफी समय से पांच लाख रुपये दिलाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.