गोरखपुर, जुलाई 17 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में चौरीचौरा पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिपराइच क्षेत्र के इमिलिया उर्फ बिजहरा गांव निवासी ममता जायसवाल, पुत्री उदय चंद्र जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह 19 फरवरी 2026 को हिन्दू रीति-रिवाज से चौरीचौरा क्षेत्र के विश्वम्भरपुर चौराहा, डुमरी खास निवासी अरुण जायसवाल के साथ हुआ था। विवाह में उनके माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार नगदी, सोने-चांदी के जेवर और अन्य घरेलू सामान दिया था। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पहुंचने के एक सप्ताह बाद ही पति अरुण जायसवाल, सास विमला देवी, ससुर रामप्रवेश जायसवाल, ननद सुषमा, सीमा, सरो...