सीतामढ़ी, मई 13 -- सीतामढ़ी। जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बलिगढ़ वार्ड एक में सोमवार की देर शाम दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अशोक कुमार चौधरी की 24 वर्षीय पत्नी राजनंदनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। देर रात पोस्टमार्टम नहीं होने पर मृतका के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पोस्टमार्टम सुबह होने की बात समझाकर शांत कराया गया। मंगलवार सुबह भी पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद तीन सदस्यीय मेडिकल टीम गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर, घटना को लेकर मृतका के पिता बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसीदपुर निवासी रविन्द्र चौ...