दहेज में पांच लाख न देने पर लौट गई बारात, हंगामे पर पहुंची पुलिस
बांदा, मई 9 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता शादी के दिन दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर बारात वापस लौटने का मामला सामने आया है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी युवती ने पुलिस में दूल्हा और उसके पिता के खिलाफ अपमानित करने व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। घटना 5 मई 2026 की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एचएल इंटर कॉलेज के पास विवाह समारोह आयोजित था। जयमाल कार्यक्रम के बाद दूल्हा राकेश और उसके पिता जुगेश ने कथित तौर पर दहेज में 5 लाख रुपये नकद या चार पहिया कार की मांग रख दी। उनके परिवार द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपी पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया और बारात वापस ले जाने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज न देने पर विवाहिता को पीटकर भगाया, मुकदमा दर्ज इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.